पुलिस अधीक्षक को ऑपरेशन नीलकंठ पर लिखी ‘नज़्म’ की भेंट
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा को ऑपरेशन नीलकंठ पर लिखी नज़्म भेंट की, शाइर वली मोहम्मद ग़ौरी ने लिखी है यह नज़्म
बीकानेर 04 जून। मुस्लिम समाज की शख़्सियतों के एक प्रतिनिधी मण्डल ने शहर क़ाज़ी शाहनवाज हुसैन की सरपरस्ती में उर्दू शाइर वली मोहम्मद ग़ौरी की ऑपरेशन नीलकंठ पर लिखी नज़्म पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा को उनके कार्यालय में भेंट की। विदित है कि पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा की तरफ से नशे के ख़िलाफ़ ऑपरेशन नीलकंठ चलाया जा रहा है। उनका संकल्प है बीकानेर से नशाखोरी पूरी तरह से ख़त्म हो। आपकी इसी भावना से प्रेरित होकर उर्दू शाइर वली मोहम्मद ग़ौरी ने नशाखोरी के खिलाफ यह नज़्म लिखी है। जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है।

शाइर कहानीकार क़ासिम बीकानेरी ने बताया कि इस अवसर पर वली मोहम्मद ग़ौरी ने कहा कि इस नज़्म के माध्यम से नशाखोरी के दुष्परिणामों का आम आवाम तक प्रचार प्रसार किया जाएगा और उन्हें नशाखोरी से दूर करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में सरपरस्त शहर क़ाज़ी शाहनवाज़ हुसैन, मुफ़्ती-ए-शहर मुफ़्ती मोहम्मद अशफ़ाक़ उल्लाह ग़ौरी मंज़री, समाजसेवी एन.डी क़ादरी एवं शाइर कहानीकार क़ासिम बीकानेरी मौजूद थे।



