‘जिंदगी प्यार का गीत है’ कार्यक्रम में गूंजे तराने

0
6

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

जिंदगी प्यार का गीत है कार्यक्रम में गूंजे तराने

बीकानेर 15 जून । अमन कला केंद्र द्वारा सोमवार को हिंदी सिनेमा पार्श्वगायक मो रफी किशोर कुमार मुकेश की स्मृति में रंगारंग फिल्मी गीतों का कार्यक्रम जिंदगी प्यार का गीत है कार्यक्रम आयोजित किया गया अमन कला केंद्र के अध्यक्ष एम रफीक कादरी ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अच्युत त्रिवेदी डायरेक्टर कृष्ण चंद्र मेमोरियल न्यूरो साइंस सेंटर थे कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ श्याम अग्रवाल व डॉ प्रवीण चतुर्वेदी ने की विशिष्ट अतिथि संजय सांखला संस्कृति कर्मी अस्मा नाज डॉ आशु मलिक सैयद अख्तर अली डॉ दिनेश शर्मा डॉ हिमांशु दाधीच डॉ ज़ैनुल आबेदीन मो सदीक चौहान सचिन भाटिया डॉ यश बंशी माथुर एम आर कुकरेजा थे।

कार्यक्रम में गायक कलाकार एम रफीक कादरी नरेंद्र खत्री जावेद मिर्जा विवेकानंद आर्य सिराजुद्दीन खोखर पवन कुमार गहलोत गोपिका सोनी सुमन पंवार एम आर कुकरेजा संतोष तिवाडी कैलाश खरखोदिया डॉ नरेश पोपली प्रदीप खत्री राकेश सारस्वत राजेंद्र बोथरा डॉ प्रवीण चतुर्वेदी डॉ दिनेश शर्मा डॉ हिमांशु दाधीच ने मो रफी किशोर कुमार मुकेश के गाये गीत प्रस्तुत कर श्रद्धांजलि अर्पित की कार्यक्रम का संचालन एम रफीक कादरी ने किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here