मोहल्ला दमामियान में इमाम हुसैन की याद में चल रहे प्रोग्राम
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर, 25 जून। मोहल्ला दमामियान में इमाम हुसैन की याद प्रोग्राम किया गया, यह प्रोग्राम 1मोहर्रम से लगातार चल रहा है जिसमें जामी मिलाद पार्टी के अलीमुद्दीन जामी के द्वारा हम्द नात सलाम पढ़ा जा रहा हे कार्यक्रम में हाफिज नईमुद्दीन जामी कलीमू दिन जामी मोइनू दिन जामी वसीमू दिन जामी मसीहू दिन जामी निसार अहमद राणा मास्टर लतीफ मास्टर अब्दुल सतार हाफिज नेक मोहम्मद देशनाक के महबूब आदि अपने अपने अंदाज में कलाम पेश करते हे।

अलीमुद्दीन जामी ने बताया के प्रोग्राम में लगातार मौलाना शोएब साहब इमामे हुसैन की शहादत पे रोशनी डाली इस कार्यक्रम में मौलाना मोहिउद्दीन साहब ने इंसान को उनकी बातो पर अमल करने पर जोर दिया प्रोग्राम में मुख्य वक्ता जनाब मौलाना नौशाद अहमद कादरी साहब ने मुकम्मल हजरत इमाम हुसैन की विलादत से उनकी शहादत तक का पूरा बयान किया और मुल्के हिंदुस्तान के लिए तरक्की की दुआएं की फजल हुसैन अमीर खान बबलू मकसूद डग्गा अरमान आदि अपनी सेवाएं दी प्रोग्राम में आस पास के लोग भी मौजूद रहे।



