पीबीएम अस्पताल के लिए भामाशाहों ने भेंट किए 15 पंखें
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
पीबीएम अस्पताल के लिए भामाशाहों ने भेंट किए 15 पंखें
बीकानेर, 25 जून। मारवाड़ जन सेवा समिति की प्रेरणा से पीबीएम अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए गुरुवार को भामाशाहों ने 15 पंखें भेंट किए।
समिति के अध्यक्ष रमेश व्यास ने बताया कि करमीसर के पप्पू महाराज किराडू, धामू महाराज और बासी बारहसिंहसर के गणेशाराम सियाग ने पांच-पांच पंखें दिए।

इस दौरान ट्रोमा सेंटर के सीएमओ डॉ. एल के कपिल, विनोद डारा, जेठाराम सियाग, शैलेंद्र सिंह ढींगसरी और विक्रम सिंह राठौड़ आदि मौजूद रहे।
डॉ. कपिल ने इसे जनसेवा के उद्देश्य से किया गया महत्वपूर्ण और अनुकरणीय कार्य बताया। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में यह पंखें, मरीजों के लिए उपयोगी साबित होंगे। समिति अध्यक्ष रमेश व्यास ने बताया कि संस्था द्वारा मरीजों के लिए यह पंखें निःशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे।



