1100 किलो तरबूज 201 किलो ताजा घिया की सेवा

0
8

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

1100 किलो तरबूज 201 किलो ताजा घिया की सेवा -टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन द्वारा
बीकानेर 25 जून। निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर छोटी काशी बीकानेर में शीतल जल समेत अनेक प्रकार की श्रद्धालु भक्तजनों के लिए सैकड़ो स्थान पर अपनी अपनी श्रद्धा भक्ति अनुसार सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन लगातार पिछले 10 से 15 वर्षों से बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में ताजा ठंडा तरबूज की सेवा श्रमिक वर्ग एवं नेशनल हाईवे पर निकलने वाले आमजन के लिए सेवा दे रहा है।
हर वर्ष की तरह टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन सदस्यों द्वारा सुबह 9:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया टीम के सदस्य बीछवाल उद्योग संघ के पदाधिकारी उद्योगपति सभी ने सेवा कार्यक्रम में भाग लिया।


सेवा कार्यक्रम में वरिष्ठ उद्योगपति सतपाल कंसल हर्ष कंसल सुनील कंसल पंकज कंसल पवन चांडक चंद्रशेखर राजपुरोहित हरदेव सोनी बलदेव सोनी कुणाल मित्तल प्रकाश सामसुखा गोविंद चौधरी भाम्बु नितेश बत्रा सौरभ शर्मा दिलीप गुप्ता सहित अनेक गण मान्य नागरिकों ने तन मन धन से सेवा कर पुण्य का लाभ अर्जित किया। टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन के संस्थापक दिलीप गुप्ता पंकज कंसल प्रकाश सामसुखा ने आज की कार्यक्रम की सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here