केसर-पिस्ता लस्सी की सेवा

0
13

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

निर्जला एकादशी पर जस्सूसर गेट पर छलकी केसर-पिस्ता लस्सी की सेवा

बीकानेर, 25 जून। गत कई वर्षों से धार्मिक आस्था और समाजसेवा का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। विष्णु गुरु के नेतृत्व में हर साल निर्जला एकादशी के दिन जस्सूसर गेट चौराहे पर श्रद्धालुओं के लिए केसर, पिस्ता और बादाम युक्त मीठी लस्सी की सेवा लगाई जाती है।
तीव्र गर्मी और उपवास के बीच ठंडी लस्सी राहगीरों के लिए राहत बनकर आती है। आयोजनकर्ताओं के अनुसार, इस सेवा का उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के सभी को तृप्त करना है।


सिर्फ निर्जला एकादशी ही नहीं, विष्णु गुरु की टोली रामदेवरा, पूनरासर, कोडमदेसर सहित जिले में लगने वाले हर मेले में भी सक्रिय रहती है। वहां वे पेयजल टैंकर और बच्चों के लिए टॉफी की निःशुल्क सेवा पिछले कई सालों से लगातार कर रहे हैं।
स्थानीय लोग विष्णु गुरु की इस निस्वार्थ सेवा को “मानवता की मिसाल” बताते हैं। धूप में चल रहे यात्रियों के लिए ये सेवा किसी वरदान से कम नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here