ताज़िया बनाने वाले कलमकार एवं कारिगरों का किया सम्मान
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
दाताश्री रामेश्वरानंद महाराज के सानिध्य में अंजुमन इंतजामिया कमेटी ने मुहर्रम बनाने वाले कलमकार एवं अखाड़ों के उस्तादो का सम्मान
बीकानेर, 26 जून। अंजुमन इंतजामिया कमेटी दरगाह नौगजा पीर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ताज़िया बनाने वाले कलमकार एवं कारिगर तथा अखाड़ा कमेटी खलीफा व उस्तादों का सम्मान किया।
अध्यक्ष रमजान अली कच्छावा ने बताया कि मुख्य अतिथि दाताश्री रामेश्वरानंद महाराज सागर वाले थे। अध्यक्षता रानी बाजार गुरूद्वारा सिक्ख सभा के सरदार सुखविंदर सिंह ने किया।

इस अवसर पर मंच पर शहर काजी जनाब शाहनवाज हुसैन, ईदगाह कमेटी हाफिज फरमान अली , पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद, जियाउर रहमान आरिफ,अब्दुल मजीद खोखर, बाबू जयशंकर जोशी, हाजी सलीम सोढ़ा, सलीम भाटी, अनवर अजमेरी, डॉक्टर कन्हैया लाल कच्छावा, दुर्गादास किराडू , एडवोकेट सुरेश श्रीमाली, मेहबूब अली रंगरेज,शाकिर हुसैन चौपदार, हसन अली खिलजी, रमजान अब्बासी, पार्षद ताहिर हसन, शहाबुद्दीन भुट्टा, वसीम फिरोज अब्बासी, शाहिद लुहार, सदीक कुरैशी, शकिल स्टार, राधेश्याम खत्री, ज़फ़र अली महावत, इकबाल जैलर, संजय जोशी सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन एम.रफीक कादरी ने किया। इस अवसर पर सभी ने हजरत इमाम अली अलैहिस्सलाम की शहादत पर रोशनी डाली ।




