पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, नाल का शानदार दबदबा
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
55वीं केवीएस क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता–2026
में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय वायुसेना स्थल नाल, बीकानेर का शानदार दबदबा
जयपुर, 29 जून। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3 नाल बीकानेर के प्राचार्य दिलीप सिंह राजपुरोहित ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन, जयपुर संभाग की 55वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यालय के खेल शिक्षक राजीव चौधरी के मार्गदर्शन में तैयार की गई बास्केटबॉल टीमों ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नं. 2 जयपुर में आयोजित बास्केटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय वायुसेना स्थल नाल क्रमांक 3 बीकानेर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चारों वर्गों में विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
फाइनल परिणाम:

- अंडर-14 बालिका: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय वायुसेना स्थल नाल, बीकानेर ने केंद्रीय विद्यालय वायुसेना स्थल उत्तरलाई को हराकर खिताब जीता।
- अंडर-14 बालक: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय वायुसेना स्थल नाल, बीकानेर ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नं. 2 जयपुर को पराजित कर चैंपियन बना।
- अंडर-17 बालिका: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय वायुसेना स्थल नाल, बीकानेर ने केंद्रीय विद्यालय नं. 6 जयपुर को हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
- अंडर-17 बालक: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय वायुसेना स्थल नाल, बीकानेर ने केंद्रीय विद्यालय जालौर को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय वायुसेना स्थल नाल, बीकानेर ने चारों वर्गों में स्वर्णिम सफलता हासिल कर 55वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में बास्केटबॉल पर अपना एकछत्र दबदबा स्थापित किया।



