गौवंश को हरा चारा खिलाया,जरूरतमंदों को करवाया भोजन

0
49

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

गौवंश को हरा चारा खिलाया,जरूरतमंदों को करवाया भोजन
बीकानेर, 03 जुलाई। भौतिकवादी युग में जहां लोग दिखावा कर अपने जन्मदिन को मनाते है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते है। जो इससे दूर जीव कल्याण की भावना को प्राथमिकता देकर अपने जन्मदिन को यादगार बनाने का प्रयास करते है। कुछ ऐसा ही आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह राठौड़ ने किया। जब उन्होंने शुक्रवार को उदासर स्थित गौशाला में पहुंचकर सौ क्विंटल हरा चारा गौवंश को खिलाया।

इस मौके पर उनके साथ सलवीर समेजा,कालू सिंह,किशन पंडित,हर्षित स्वामी,चयन जोशी,शंकरलाल जाट,शौर्य विश्नोई सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे। राठौड़ ने कहा कि इस तरह से जन्मदिन मनाकर अपने आप को सुकुन महसूस होता है। गौवंश की सेवा ही सही मायने में जन्मदिन मनाने की सार्थकता को सिद्ध करता है। इसके बाद राठौड़ ने जरूरतमंदों को भोजन करवाकर नर सेवा नारायण सेवा का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here