अब्बासी समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता 27 जुलाई से

0
42

बीकानेर, 17 जुलाई। इण्डियन शेख अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा, बीकानेर की ओर से शुक्रवार को धोबी तलाई स्थित ताजियों के चौक में अब्बासी समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता की ट्रॉफी एवं पोस्टर तथा समाज की प्रस्तावित जनगणना अभियान के पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों ने दोनों अभियानों को समाज की एकजुटता और संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

ट्रॉफी एवं पोस्टर का विमोचन महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शेर मोहम्मद, प्रदेश अध्यक्ष सूफी अयूब रज्जाकी, प्रदेश उपाध्यक्ष बशीर मोहम्मद अब्बासी, प्रदेश महासचिव नजरूद्दीन अब्बासी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रमजान अब्बासी, निवर्तमान पार्षद वसीम फिरोज अब्बासी, बीकानेर यूथ अध्यक्ष बिलाल अब्बासी, सचिव सोनू अब्बासी, सचिव गुलाम नबी सहित समाज के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर बताया गया कि अब्बासी समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता 27 से 29 जुलाई तक रेलवे स्टेडियम, बीकानेर में आयोजित होगी, जिसमें समाज की विभिन्न टीमें भाग लेंगी। वहीं, समाज की जनगणना का अभियान 1 अगस्त से प्रारंभ किया जाएगा, जिसके माध्यम से समाज के परिवारों का अद्यतन आंकड़ा तैयार किया जाएगा। प्रदेश महासचिव नजरूद्दीन अब्बासी ने बताया कि दोनों कार्यक्रम समाज में संगठनात्मक मजबूती, आपसी समन्वय और युवा सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here