कांग्रेस हमेशा देश की गंगा-जमुनी तहजीब, सामाजिक सौहार्द और संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही-एमडी चौपदार
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर ग्रामीण अल्पसंख्यक विभाग की पहली बैठक और शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, पार्टी व संगठन मजबूती पर हुआ मंथन
कांग्रेस पार्टी हमेशा देश की गंगा-जमुनी तहजीब, सामाजिक सौहार्द और संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही-एमडी चौपदार
बीकानेर, 29 जुलाई । जिला कांग्रेस कमेटी, अल्पसंख्यक विभाग (बीकानेर ग्रामीण) की नव-नियुक्त कार्यकारिणी की प्रथम बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को वैटरनरी ऑडिटोरियम में अल्पसंख्यक विभाग (बीकानेर ग्रामीण) जिलाध्यक्ष सत्तु खान पड़िहार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, नव-नियुक्त पदाधिकारियों, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, आगामी पंचायतीराज एवं निकाय चुनावों, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करना तथा अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।

सर्वप्रथम हाल ही में हुए नीट पेपर लीक प्रकरण व सीबीएसई परिणाम गड़बड़ी से जुड़े घटनाक्रम में जान गंवाने वाले छात्रों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों का स्वागत करने के पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग एवं शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल के संयुक्त नेतृत्व में चलाए गए ’‘पीबीएम सुधारो जनआंदोलन’’ को सफल बनाने के लिए उन्हें सामूहिक रूप से मोमेन्टों व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। नव-नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण भाव से कार्य करने की शपथ दिलाई गई तथा सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र व पहचान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय होकर जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में सत्तु खान पड़िहार ने आगन्तुक संगठन पदाधिकारियों व उपस्थित कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए संगठनिक विस्तार, जनसंपर्क कार्यक्रमों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस की विचारधारा को अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विस्तार से बताया कि अल्पसंख्यक विभाग पार्टी और समाज के बीच मजबूत सेतु का कार्य करेगा तथा आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए निरंतर प्रयास करेगा। कांग्रेस का उद्देश्य सभी वर्गों को साथ लेकर सामाजिक सौहार्द, विकास और जनहित के मुद्दों पर मजबूती से काम करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी चुनावी तैयारियों में पूरी सक्रियता से जुटने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग प्रदेशाध्यक्ष एमडी चोपदार ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर द्वारा देश को समर्पित सविंधान को लोकतंत्र का आधार मानते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा देश की गंगा-जमुनी तहजीब, सामाजिक सौहार्द और संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। अल्पसंख्यक विभाग पार्टी व संगठन का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, जिसकी जिम्मेदारी केवल संगठन को मजबूत करना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की समस्याओं को सुनकर उन्हें पार्टी और सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाना भी है। हमारा प्रयास रहेगा कि गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाकर कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जाए।
विशिष्ट अतिथि नोखा विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी ने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और जनता का विश्वास है। आज जिन पदाधिकारियों ने शपथ ली है, वे केवल संगठनात्मक जिम्मेदारी नहीं निभाएंगे, बल्कि आमजन और पार्टी के बीच एक मजबूत कड़ी बनकर कार्य करेंगे। हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह समाज के प्रत्येक वर्ग की समस्याओं को गंभीरता से सुने, उनके समाधान के लिए प्रयास करे और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाए। संगठन का लक्ष्य एक ऐसा मजबूत और सक्रिय ढांचा तैयार करना है, जो हर परिस्थिति में जनता की आवाज़ बनकर उनके अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करता रहे।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी, मंगलाराम गोदारा, भूदान बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा, शहर जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल, देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, नगर विकास न्यास पूर्व अध्यक्ष मकसुद अहमद, सामाजिक न्याय व अधिकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष विक्रम स्वामी, अल्पसंख्यक विभाग के संभाग प्रभारी परमप्रीत सिंह बराड़, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सिंवर, सलिम सोढ़ा, सलीना खान, डॉ. प्रीति मेघवाल, हारून राठौड़, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा, मुमताज बानो आदि ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हम केवल पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण नहीं कर रहे, बल्कि जनसेवा, संगठन की मजबूती और संविधान के मूल्यों की रक्षा का संकल्प भी दोहरा रहे हैं। आइए, पूरे जोश के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का वादा करें। आपकी तालियाँ और आपका उत्साह ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। ज़ोरदार नारे के साथ कहिए सेवा हमारी पहचान, कांग्रेस का बढ़े सम्मान।

जिला संगठन महासचिव प्रहलादसिंह मार्शल ने मंच संचालक का करते हुए कहा हाथ से हाथ मिलाएँगे, नया भारत बनाएँगे नारे के साथ शुरूआत की। उन्होंनें आज का यह ऐतिहासिक अवसर केवल शपथ ग्रहण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ाने का शुभारंभ है। मैं सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और उपस्थित साथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ। विश्वास है कि आप सभी संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और समाज के हर वर्ग की आवाज़ बनने का कार्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे। दोस्तों, राजनीति केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि समाज सेवा का सबसे बड़ा मंच है। जब कार्यकर्ता संकल्प और समर्पण के साथ आगे बढ़ते हैं, तब संगठन नई बुलंदियों को छूता है। आइए, हम सब मिलकर ऐसा बीकानेर और ऐसा राजस्थान बनाने का संकल्प लें, जहाँ भाईचारा, विकास और सामाजिक न्याय सबसे बड़ी पहचान बने।
इस अवसर पर जिला संगठन महासचिव एड. सुखदेवसिंह, जिला उपाध्यक्ष अलीशेर पार्षद, अमीन शाह, नबी खान, अनारदीन, याकूब अली पूर्व उपप्रधान, वरयाम खां, हनीफ खां, यासीन खान, अलीशेर खां, नाजम अली, बुल्ले खान, महबूब खान खोखर, भूपेन्द्र सिंह, लयाकत अली, मंजूर अली, प्रवक्ता चिरागू दीन राठोड़, महासचिव जावेद हुसैन, मुमताज खान, सदीक खान, नवाब खान, लियाकत सांखला, गुलाम कादर, फारूक शाह, रजाक अली, असगर अली, सदीक खां, सद्दाम हुसैन, जाफिर खान, अमीन खां, अल्ला दिता, यासीन खां, शौकत अली, मेहबूब खां, युसुफ चूनगर, अहमद यार, लुकमान खान, मोहम्मद ताहा, सुभान खां, मजीद खां, मजीत खां कोहरी, यासीन खान कलर, एड. मोहम्मद रफीक, गुलाम खान, अब्दुल हमीद, जुनस खान, यासीन खां, मजीत खां, गाजी खान, नूर मोहम्मद, नाजु खान, बरकत खान, सचिव नूर मोहम्मद, जीवनशाह, महबूब खां, शेरू खान, मुख्तयार शाह, अमजद चौहान, आरिज खान, रहीस अहमद, बसीर खां, हेबत अली, कुरबान, फारूख खां, असरफ अली, शाकिर, जमील हुसैन, अजरूदीन, बरकत अली, साजिद अली, सदाम, मुस्ताक अहमद, शौकत अली, तुफेल हुसैन, आरिफ खान, मलकू खान, सनतु खान, मूसे खान, वसीर खान, अजीम खां, सयुक्त सचिव हरूण खां, कमीर खां, अली शेर लोदरा, जमाल खान, फिरोज खिलजी, रियाज खां, मोहम्मद इसमाईल, लालू खान, कालु खां पड़िहार, ताजु खान, गुलाम मुस्तफा, रोशन खां, अमिर हसन, मो. हारून, तनवीर बहलीम, साल्यों खान, यूनुस खान, सरीफ खान, जहांगीर, मिसरी खान, ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल खां, बाकिर अली, फिरोज पंवार, रियान खान ब्लोच, मो. शाबीर, याकूब अली, इकबाल खान, इकराज खान, महबूब खां, हसन अली, नगर अध्यक्ष मोहम्मद असलम, मो. आसिफ, महबूब खां साहू, फारूख राठोड़, नाजिर हुसैन, आदिल तंवर सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।
प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ( अल्पसंख्यक विभाग ) एम.डी.चोपदार का बीकानेर पहुँचने पर पूर्व महापौर हाजी मक़सूद अहमद एवं सईद लौहार व उनकी टीम ने माला, साफ़ा,साल व स्मृति चिह्न देकर किया भव्य स्वागत स्वागत में शामिल हुए प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ( अल्पसंख्यक विभाग ) एम.डी.चोपदार का बीकानेर पहुँचने पर पूर्व महापौर हाजी मक़सूद अहमद एवं सईद लौहार व उनकी टीम ने माला, साफ़ा,साल व स्मृति चिह्न देकर किया भव्य स्वागत स्वागत में शामिल हुए बंदु काका,सहीद भाई नेता ,मो आसिफ,मो यासीन,मोहम्मद कुर्बान ,हैदर अली ,सादिक हुसैन कुरेशी ,महबूब रंगरेज जरूर दिन गुजर नासिर जी गुर्जर




