धूमधाम से बनाया अग्रवाल सखी ग्रुप ने सावन महोत्सव

0
13

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

अग्रवाल सखी ग्रुप संस्था का सावन महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

बीकानेर 14 अगस्त । सावन के अवसर पर अग्रवाल सखी ग्रुप संस्था द्वारा महिलाओ के लिए सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन शाम 4 बजे से 8 बजे तक नोखा रोड स्थित रूपजी रेस्टोरेंट प्रांगण में आयोजित हुआ कार्यक्रम संचालक सुनीता पित्ती ने बताया कि सावन महोत्सव में बहुत सी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम लहरिया थीम पर रहा। कार्यक्रम में महिलाओं ने गीत संगीत, नृत्य का आनंद लिया।

कार्यक्रम में म्यूजिकल चेयर, हौजी, क्विज, वाक, बैलून, ग्रुप गेम, मिस तीज क्वीन प्रतियोगिता हुई। विजेताओं को गोल्ड एंड सिल्वर के प्राइज के अलावा ढेरो पुरुष्कार दिए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अग्रवाल सखी ग्रुप की सुनीता पित्ती, यशोदा अग्रवाल, पिंकी जैन, पूजा अग्रवाल, संजू अग्रवाल, संगीता अगवाल, हंसा बंसल, मधु पित्ती, चारु अग्रवाल द्वारा अहम भूमिका निभाई गई कार्यक्रम में फिटनेस योगा स्टूडियो की संचालिका पिंकी जैन द्वारा महिलाओं को रूटीन काम काज के अलावा स्वस्थ रहने के तरीके और योगा के बारे में भी जानकारिया दी गई ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here