एक शाम संगीत प्रेमियों के नाम 13 सितंबर को

0
16

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

“अहमद हारून क़ादरी की शाम संगीत प्रेमियों के नाम 13 सितंबर को” बीकानेर 10 सितंबर । अमन कला केंद्र द्वारा 13 सितम्बर रविवार शाम 6 30 बजे बीकानेर के जाने-माने गायक कलाकार व स्टार प्लस के मेरी आवाज सुनो फेम अहमद हारून क़ादरी का फिल्मी गीतों का एकल गायन 13 सितंबर शाम 6 30 बजे स्थानीय महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा । संस्था अध्यक्ष एम रफीक़ कादरी व ख़्वाजा हसन क़ादरी ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अब्दुल रशीद क़ादरी शिक्षाविद व समाजसेवी होंगे ।

अध्यक्षता संयुक्त रूप से रईस अहमद क़ादरी एडवोकेट,एन डी रंगा अध्यक्ष सखा संगम करेंगे । एकल गायन की इस कड़ी में कादरी संगीत जगत के महान् गायक, गीतकार, एवं संगीतकारों को स्वरांजलि व श्रद्धांजलि स्वरुप मोहम्मद रफी, किशोर कुमार,मुकेश, तलत महमूद,हेमन्त कुमार, महेंद्र कपूर,आशा भोसले लता मंगेशकर, मन्नाडे,जगजीत सिंह,मेहदी हसन आदि गायकों के गाए हुए व गीतकार हसरत जयपुरी,शैलेंद्र, शकील बदायूंनी, साहिर लुधियानवी, मजरुह सुल्तानपुरी,आनंद बक्शी, योगेश आदि के लिखे हुए गीत व संगीतकार शंकर जयकिशन, ओ पी नैय्यर, नौशाद,कल्याण जी- आनंद जी,लक्ष्मी कांत- प्यारे लाल,एस डी बर्मन, खय्याम,चित्रगुप्त, आर डी बर्मन आदि के संगीतबद्ध किए फ़िल्मी व ग़ैर-फ़िल्मी गीतों और ग़ज़लों की प्रस्तुति देंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here