महर्षि दधीचि जयंती महोत्सव पर हुए पाँच दिवसीय कार्यक्रम

0
11


टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 16 सितंबर । महर्षि दधीचि जयंती महोत्सव 2026 के पंच दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत अलमस्त मंडल द्वारा सुंदरकांड पाठ दधिमथी भवन एवं महादेव मंडल द्वारा रुद्राभिषेक का आयोजन दधीचेश्वर महादेव मंदिर में किया गया ।


श्री दाधीच ब्राह्मण समाज संपत्ति ट्रस्ट बीकानेर के अध्यक्ष योगेंद्र तिवाड़ी ने बताया कि महर्षि दधीचि भगवान महादेव के परम भक्त थे महादेव के वरदान स्वरुप ही महर्षि दधीचि की अस्थियां वज्र के समान कठोर हो गई थी। अतः महर्षि दधीचि की संतान होने के नाते समस्त दाधीच माता गायत्री एवं महादेव के पूजन को प्राथमिकता देता है।
कार्यक्रम में डॉ महेश दाधीच, गोविंद लाल ,ओझा, गिरिजा शंकर ,ओझा,कमल किशोर ,श्रवण व्यास,दीनदयाल ,ओझा,शिव कुमार ओझा,शिव राम आचार्य,गोपाल मिश्रा महेश ओझा,नवल किशोर ,राजकुमार ओझा,स्वरूप ,अशोक राजेंद्र,राजरतन , राम,रामेश्वर जोशी राजेंद्र तिवाड़ी,सतीश तिवाड़ी,चंद्रेश मिश्रा,वैभव व्यास, शांति लाल हरिहर,पीयूष,अजय,हिमांशु, राहुल लोकेश,आदि गणमान्य उपस्थित रहे सुंदरकांड एवं रुद्राभिषेक कर संपूर्ण समाज के विकास और कल्याण हेतु भगवान से प्रार्थना की।
सुंदरकांड के संयोजक श्रवण व्यास एवं रुद्राभिषेक के संयोजक श्री गिरिजाशंकर ओझा (मीनसा) रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here