स्वस्थ नारी सशक्त समाज की आधारशिला-डॉ.अर्पिता गुप्ता

0
6

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

आरएलजी संस्थान ने महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता के प्रति किया जागरूक; पौष्टिक आहार व सैनिटरी नैपकिन वितरित

स्वस्थ नारी सशक्त समाज की आधारशिला – डॉ. अर्पिता गुप्ता

बीकानेर, । आरएलजी बालिका सशक्तिकरण संस्थान की ओर से कच्ची बस्ती की महिलाओं के लिए आयोजित स्वास्थ्य कार्यक्रम में महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण और बीमारियों की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया ।कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम में संस्थान की अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर ही आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की पहली सीढ़ी है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अक्सर परिवार की देखभाल में अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता नहीं देतीं, जबकि एक स्वस्थ महिला ही अपने परिवार और समाज को मजबूत आधार दे सकती है।

डॉ. गुप्ता ने पौष्टिक एवं संतुलित आहार, एनीमिया से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता, मासिक धर्म स्वच्छता, पर्याप्त पानी एवं समय-समय पर स्वास्थ्य जांच के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या को छिपाने या नजरअंदाज करने के बजाय समय पर स्वास्थ्यकर्मी अथवा चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया। बालिकाओं को भी किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तनों एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

संस्थान की सदस्य डॉली सोलंकी ने भी महिलाओं एवं बालिकाओं को मासिक धर्म स्वच्छता सम्बंधित सैनिटरी पैड के उपयोग और व्यक्तिगत साफ-सफाई के प्रति जागरूक रहने को समझाया |

कार्यक्रम के दौरान संस्थान की ओर से महिलाओं एवं बालिकाओं को दाल, चना, दलिया जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थ तथा सैनिटरी नैपकिन वितरित किए गए।

संस्थान का उदेश्य स्वास्थ्य जागरूकता के साथ पोषण एवं स्वच्छता सामग्री उपलब्ध कराकर महिलाओं को स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here