शहर भाजपा सोशल मीडिया विभाग के महावीर मारु और कमल गहलोत बने जिला सहसंयोजक

0
365

बीकानेर, 15 जनवरी ।  भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह द्वारा राजस्थान भाजपा सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक  डॉ. जोगेंद्र सिंह सिलोर के निर्देश पर बीकानेर शहर भाजपा सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक पद पर विक्रम सिंह राजपुरोहित को नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त शहर में दो जिला सहसंयोजक की भी नियुक्ति की गई है। 
जिलाध्यक्ष सिंह के अनुसार कमल गहलोत और महावीर मारु को जिला सहसंयोजक के पद पर नियुक्ति दी गई है।
सिंह ने बताया कि उक्त नियुक्तियों से भाजपा आने वाले समय मे सोशल मीडिया के माध्यम से मजबूती के साथ पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here