खेल समीक्षक आत्माराम भाटी को भोपाल में मिला खेल पत्रकार अवार्ड

0
5

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
खेल समीक्षक आत्माराम भाटी को भोपाल में मिला खेल पत्रकार अवार्ड

बीकानेर/भोपाल,01 नवंबर। भोपाल से प्रकाशित देश की प्रमुख खेल पत्रिका ‘नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स’ ने अपने 31वें राष्ट्रीय खेल अवार्ड समारोह में बीकानेर के राष्ट्रीय स्तर के स्वतंत्र खेल समीक्षक व पत्रकार आत्माराम भाटी को तीन दशक से ज्यादा की खेल पत्रकारिता के लिए 30 अक्टूबर, को जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी सभागृह, भोपाल में आयोजित अपने वार्षिक समारोह में ‘खेल पत्रकार अवार्ड’ से सम्मानित किया।

नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स के संपादक इंद्रजीत मौर्य के अनुसार नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स राष्ट्रीय खेल अवार्ड 2026 समारोह के मुख्य अतिथि जागरण यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स चांसलर अभिषेक मोहन गुप्ता, समारोह अध्यक्ष कुश्ती में द्रोणाचार्य अवार्डी महासिंह राव, विशिष्ठ अतिथि पद्मश्री एथलीट डॉ सत्येंद्र लोहिया, विश्व स्नूकर विजेता कमल चावला, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर जे पी यादव, भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन के उपाध्यक्ष मुमताज खान ने इस समारोह में देश व प्रदेश के 18 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व कोच सहित 35 खेल हस्तियों को अलग-अलग खेल विधाओं में सम्मानित किया।
इस बार के सम्मान समारोह में बीकानेर के राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ स्वतंत्र खेल पत्रकार आत्माराम भाटी के साथ एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारत हॉकी टीम की खिलाड़ी इशिका चौधरी व सॉफ्ट टेनिस पदक विजेता जय मीणा को मध्य प्रदेश खेल रत्न से सम्मानित किया गया, जबकि कॉमनवेल्थ गेम्स में तलवारबाजी की स्वर्ण एवं रजत विजेता खुशी दाभाड़े को स्पोर्ट्स वूमेन ऑफ द ईयर का अवार्ड प्रदान किया गया।


आत्माराम भाटी के तीन दशक की खेल लेखन यात्रा में एक हजार से ज्यादा आलेख स्थानीय से लेकर देश के सभी प्रमुख हिंदी समाचार पत्र व पत्रिकाओं में छप चुके है। पिछले 20 साल से जनसत्ता के लिए लगातार खेल कॉलम लिख रहे हैं। इनकी खेल लेखनी के लिए इन्हें राष्ट्रीय, प्रदेश व स्थानीय स्तर की अनेक संस्थाएं सम्मानित कर चुकी है। इनमें राष्ट्रीय स्तर पर 2025 में शांति गया स्मृति साहित्य, कला एवं खेल संवर्द्धन समिति, भोपाल द्वारा सरोज स्मृति खेल लेखन सम्मान । 2024 में बीपीए फाउंडेशन व इंडिया नेटबुक्स, दिल्ली द्वारा ‘खेल रत्न सम्मान’। 2007 में अखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार व लेखक मंच नई दिल्ली द्वारा ‘पत्रकार प्रभाकर सम्मान’ शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here