0
2

चूनगरान समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 10 नवंबर को

बीकानेर 03 नवंबर। चूनगरान समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 10 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के संयोजक अज़ीज़ भुट्टा ने बताया कि संस्था की तरफ से दूसरी बार आयोजित किए जा रहे प्रतिभा सम्मान समारोह में 2025 और 26 में सिलेक्ट हुए 60 बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। चूनगरान चौक में रात 8:00 बजे आयोजित होने वाले समारोह में दसवीं, बारहवीं कक्षा में 75 प्रतिशत अंकों से ऊपर के बच्चों को और नीट में सेलेक्ट हुए बीएससी, स्नातक, स्नातकोत्तर, एलएलबी, बीएड, चार्टर्ड अकाउंटेंट चिकित्सा खेलकूद और दो सालों में सरकारी नौकरी पाने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया जाएगा।


संस्था के अध्यक्ष हाफिज फरमान अली ने बताया कि गुलाम अल्लाह बख्श चिश्ती की अध्यक्षता में होने वाले कार्यक्रम में ब्रह्म गायत्री सेवा आश्रम सागर के अधिष्ठाता रामेश्वरानंद महाराज, पूर्व मंत्री डॉ बीडी कल्ला, नगर निगम के महापौर अनिल कला , पीर साबिर चिश्ती, शोएब चिश्ती, डॉ मोहम्मद साबिर डॉक्टर अब्दुल समद, नगर निगम के पूर्व आयुक्त मौलाबख्श, एसबीबीजे बैंक में रहे पूर्व मैनेजर अल्लाह बख्श अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
संस्था के प्रवक्ता अशफाक कादरी ने बताया कि सभी बच्चों को प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह ऒर उपहार दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here