टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
दीपावली मिलन समारोह में “राजस्थान पेंशनर इंजीनियर्स सोसायटी” ने बढ़ाया पारिवारिक सौहार्द, नए सदस्यों एवं सहयोगकर्ताओं का किया सम्मान
बीकानेर, 13 नवंबर । राजस्थान पेंशनर इंजीनियर्स सोसायटी के मीडिया प्रभारी इंजीनियर रवि प्रकाश माथुर ने बताया कि सोसायटी द्वारा आज दीपावली मिलन समारोह, स्थानीय राज मंदिर मैरिज पैलेस, रानी बाजार इंडस्ट्रीयल एरिया में मनाया गया।
कार्यक्रम में सोसायटी के सदस्य जावेद मिर्जा, रविंद्र बालानी, अयोध्या प्रसाद शर्मा, लक्ष्मीकांत पाण्डिया कमलकांत सोनी, नरेंद्र सिंह राजपुरोहित, एम. एम. मूंधड़ा, जगदीश लाल टेलर, अनुराग नागर, एमी नागर, हरि नारायण सिंह, शैलबाला, भंवरी ठोलियां, शालिनी द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।

इस अवसर पर सोसाइटी से जुड़े हुए नए सदस्यों को इं सुशील कुमार डूडी,राम सिंह गोदारा व एम.एम. मूंधड़ा व सोसायटी के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा ओपर्णा,मैडल पहना कर व मोमेंटो देकर स्वागत किया गया तथा सोसायटी को स्वैच्छिक रूप से अतिरिक्त आर्थिक सहयोग प्रदान करने वाले सदस्यों का सम्मान किया गया।सोसायटी के अध्यक्ष इं सुशील कुमार डूडी, द्वारा सभी सदस्यों एवं अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया सदस्यों से आग्रह किया “इस प्रकार के मिलन समारोह में ज्यादा से ज्यादा सदस्यों उपस्थित होने का प्रयत्न करना चाहिए तथा सोसायटी के सदस्यों को आपसी मेल-मिलाप, पारिवारिक आत्मीयता एवं संगठनात्मक एकजुटता को और अधिक मजबूत करना चाहिए ।” कार्यक्रम के दौरान इं कमल कान्त सोनी द्वारा दीपावली व रामायण संबंधित प्रश्न पूछे गए तथा सही उत्तर देने वालों को उपहार प्रदान किए गए।





