तेरापंथ महिला मंडल को मिला द्वितीय स्थान”

0
697

काठमांडू:-3 अक्टूबर , अखिल भारतीय द्वारा ” तेरापंथ महिला मंडल को मिला द्वितीय स्थान”
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के भीलवाड़ा (चित्तौड़गढ़) में आयोजित 46 वें अधिवेशन समर्पिता में काठमांडू महिला मंडल ने शहर श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ललित मरोटी के अनुसार काठमांडू महिला मंडल को वर्ष 2019 से 2021 तक फिजियोथैरेपी सेंटर, आचार्य तुलसी सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, नन्ही कली संवर्धन कार्यशाला और अनेक कार्यक्रमों का संचालन करने हेतु यह पारितोषक मिला। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा बैद ने काठमांडू को सम्मानित किया। काठमांडू महिला मंडल से अध्यक्ष अमिता नाहटा, निवर्तमान अध्यक्ष प्रेमा नाहटा, नेपाल प्रभारी वंदना बरडिया, पूर्व मंत्री संगीता लुनिया ने अधिवेशन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके साथ ही वर्तमान काठमांडू अध्यक्ष अमिता नाहटा (छापर) एवं डॉ वंदना बरडिया को साल 2021 से 2023 की राष्ट्रीय कार्यसमिति में चयन किया गया ! काठमांडू महिला मण्डल को समाज सुधारक सेवाओ की देश विदेश में भरपूर प्रसंसा मिली ये समस्त समाज के लिए प्रसंसनीय है !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here