एमजीएसयू में पौधारोपण करके मनाया बसंत पंचमी उत्सव

0
258

बीकानेर, 05 जनवरी। बसंत पंचमीबसंत पंचमी के पावन अवसर पर शिक्षा के मन्दिर महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में माँ सरस्वती की पूजा एवं वन्दना कार्यक़म का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलपति प्रो॰ विनोद कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय परिसर में माँ सरस्वती का मंदिर बनवाकर मूर्ति विराजित करने की घोषणा की। इस पुनीत अवसर पर विश्वविद्यालय में कुलपति आवास के सामने नवनिर्मित पार्क में पीपल के वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलसचिव यशपाल आहुजा, प्रो॰ अनिल कुमार छंगाणी, प्रो॰ राजाराम चोयल, उप कुलसचिव एवं मीडिया प्रभारी डाॅ बिट्ठल बिस्सा, डाॅ॰ गौतम कुमार मेघवंशी, डाॅ॰ प्रभुदान चारण, डाॅ॰ प्रगति सोबती, डाॅ॰ सन्तोष कंवर शेखावत, बागवानी विशेषज्ञ डाॅ॰ इन्द्रमोहन शर्मा मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here