लता मंगेशकर के निधन पर शहर भाजपा ने जताया शोक

0
303

बीकानेर, 06 फ़रवरी। देश की शान और संगीत जगत की सिरमोर, पद्मभूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित भारत रत्न महान गायिका स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर शहर भाजपा पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त करते हुए इसे संगीत जगत के साथ-साथ पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा की साक्षात सरस्वती की पुत्री लता दीदी की आवाज सदियों तक मानव कण्ठों से गूंजती रहेगी। भारत ने आज अपनी एक ऐसी महान बेटी खो दी है जिन्होंने अपने गीतों के माध्यम से देश के सांस्कृतिक एकीकरण में बहुत बड़ा योगदान दिया। उनका जाना हमारे देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है जिसे भरना संभव नहीं होगा।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि लता जी के निधन से आज एक युग का अंत हो गया है। वे हमेशा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगी और उनकी आवाज आने वाले समय में भी लोगों के दिलों पर राज करती रहेगी।

जिला महामंत्री मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला, नरेश नायक, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, मधुरिमा सिंह, सुषमा बिस्सा, भानु व्यास, गोकुल जोशी, निर्मला खत्री, भगवान सिंह मेडतिया, बंशीलाल तंवर, जिला कोषाध्यक्ष शिवरतन अग्रवाल, जिला मंत्री अरुण जैन, मनीष आचार्य, कौशल शर्मा, इंदिरा व्यास, सुमन शेखावत, असद रजा भाटी, एकता हटीला इत्यादि पदाधिकारियों ने भी लता जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्रतिभा जाति, धर्म, समाज और सीमाओं से परे थी और उनके जैसा विलक्षण व्यक्तित्व और कलाकार सदियों में एक ही बार जन्म लेता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here