सरकार ने बीकानेर पूर्व उपमहापौर आचार्य की मांग मानी, बजट में की घोषणा

0
233

बीकानेर, 23 फ़रवरी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज प्रदेश का बजट पेश किया। जिसमें बीकानेर नगर निगम के पूर्व उपमहापौर अशोक आचार्य की मांग को भी पूरा किया है। गहलोत ने घोषणा कि की बीकानेर नत्थूसर घाटी में पुलिस चौकी बनाई जाएगी। दरअसल, इस क्षेत्र में तीन पुलिस थानों की सीमा लगती है। इस स्थिति में जब घटना, दुर्घटना या फिर कोई अपराधिक घटना होती है तो क्षेत्र के लोग इस असमंजस में रहते है कि यहां कार्रवाई हेतु कौनसे थाने की पुलिस आएगी। यहां तक कि पुलिस भी जल्दी यह तय नहीं कर पाती कि घटनास्थल किस थाना इलाके का है। जब तक सारी स्थितियां साफ नहीं हो जाती तब तक मामला बिगड़ जाता है। इस परेशानी को देखते हुए पूर्व उपमहापौर अशोक आचार्य ने प्रशासन व सरकार को लिखित में पत्र देकर यहां पुलिस चौकी खोलने की मांग रखी थी। आचार्य की मांग को आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पेश किये बजट में पूरा किया गया है। इस पर अशोक आचार्य ने मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया है। आचार्य ने कहा कि यहां पुलिस चौकी स्थापित होने पर क्राइम में अंकुश लगेगा, साथ ही घटना पर तुरंत एक्शन लिया जा सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here