संवित धनुर्वेद संस्थान ने जीते स्वर्ण व रजत पदक

0
877


एम एम ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता (सबजूनियर वर्ग) में संवित धनुर्वेद संस्थान ने परचम लहराया। कोच आशीष आचार्य व दीपक रांकावत ने बताया कि संस्थान के खिलाडी देवेंद्र पुनिया ने 676 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता और विष्णु दत्त ने 674 अंक प्राप्त कर रजत पदक जीता। ये खिलाड़ी हनुमानगढ़ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बीकानेर का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके अतिरिक्त देवेंद्र पुनिया जूनियर वर्ग में भी बीकानेर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here