गांधीजी व शास्त्रीजी की जयंती मनाई

0
653

राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में एनएसएस एवं महात्मा गांधी अध्ययन केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में गांधीजी एवं शास्त्रीजी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर एक विचार संगोष्ठी एवं पुष्पांजली कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ शिशिर शर्मा द्वारा की गई। प्राचार्य महोदय ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में समर्पण, लगन एवं मेहनत से किसी भी कार्य को करने के लिए प्रेरित किया।
महात्मा गांधी अध्ययन केन्द्र की प्रभारी डाॅ नूरजहां ने इस अध्ययन केन्द्र की कार्य प्रणाली को बताया संकाय सदस्य डाॅ रजनीरमण झा, डाॅ महेश कुमार रचियता एनसीसी प्रभारी डाॅ विजय लक्ष्मी शर्मा आदि ने गांधी दर्शन एवं शास्त्रीजी के जीवन पर अपने विचार व्यक्त किये तथा डाॅ संजू श्रीमाली ने कविता ‘‘बापू‘‘ का वाचन किया। एनएसएस की छात्रा चित्रा स्वामी ने ‘‘वैष्णव जन की तेने कहिए‘‘ भजन की मनभावक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार एनएसएस प्रभारी डाॅ सुनीता गहलोत द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here