भागवत कथा 8 अक्टूबर से

0
629

 समाजसेवी “राधेश्याम जी आचार्य की स्मृति” मे “आचार्य पैलेस भवन” मे भागवत कथा 8 अक्टूबर से 15अक्टूबर तक
 गुरुवार 7 अक्टूबर दोपहर 12:15 बजे शीतला गेट हनुमान मंदिर से निकलेगी भव्य कलश यात्रा बालसंत श्रीछैल बिहारी महाराज द्वारा होगा कथा वाचन*
मानव धर्म प्रचार सेवा संस्थान एवं ब्रह्मलीन “समाजसेवी राधेश्याम जी आचार्य” परिवार” के तत्वाधान में शीतला गेट के बाहर हनुमान मंदिर के पास स्थित “कथा स्थल आचार्य पैलेस भवन”मे दिनांक 8 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक नित्य प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से लेकर सांय 5:30 बजे तक रोजाना “सदगृहस्थ संत मनुजी महाराज के सानिध्य में कथा का वाचन कथा प्रवक्ता “बालसंत श्रीछैल बिहारी जी महाराज” के मुखारविंद से किया जाएगा। गुरुवार 7 अक्टूबर को दोपहर 12:15 बजे शीतला गेट हनुमान मंदिर से कलश यात्रा कथा स्थल तक निकाली जाएगी।।नवरात्र के पावन पर्व काल में आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन “समाजसेवी राधेश्याम जी आचार्य की स्मृति” में किया जाएगा। उपरोक्त भागवत सप्ताह कथा के बैनर का विमोचन पुष्टिकर गायत्री मंदिर, नत्थूसर गेट के बाहर स्थित गायत्री माता मंदिर प्रांगन में “परम गायत्री उपासक “पंडित जुगल किशोर ओझा” (पुजारी बाबा) के कर कमलों द्वारा किया गया! उपरोक्त अवसर सद्ग्रहस्थ संत मनूजी महाराज, शिवांन्गी आचार्य, मनोज आचार्य,नृपेन हर्ष, देवकिशन गैपाल,हरिकिशन नागल, ओमप्रकाश कुलरियाआदि उपस्थित रहे।उपरोक्त श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रीमती विमला देवी आचार्य परिवार के यजमानत्व मे समाजसेवी राधेश्याम जी आचार्य की स्मृति में आयोजित की जा रही है। कथा मे “मुख्य यजमान शिक्षाविद् श्रीमती विमला देवी आचार्य परिवार” है” कथा मे  हेमन्त उपाध्याय एवं  नृपेन हर्ष”,कथा के प्रभारी होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here