मंत्रालयिक कर्मचारी 8 अक्टूबर को सामूहिक अवकाश पर

0
668

बीकानेर । 07 अक्टूबर ।

आज राज०राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ(लोकतांत्रिक) की एक मीटिंग महासंघ के प्रदेश महामंत्री , संगठन रमेश तिवाड़ी के घर हुई , और उसमें सभी ने एक स्वर में हमारे जांबाज़ मंत्रालयिक साथी हेमाराम चौधरी जो पिछले पाँच दिनों से कर्मचारियों की मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे है उनको समर्थन देने का निर्णय किया और महासंघ (लोकतांत्रिक) के सभी मंत्रालयिक साथी दिनांक 8/10/2021 को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे । मीटिंग की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री बनवारी शर्मा ने की और मीटिंग में प्रदेश महामंत्री धूमल भाटी, प्रदेश महामंत्री , संगठन रमेश तिवाड़ी, अतिरिक्त महामंत्री सतीश नायक , सचिव ओम गहलोत, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती संतोष तंवर , pbm के अध्यक्ष रमजान तंवर, महिला अध्यक्षा अनिता फ्लोरेंस आदि कई सदस्यों ने हिस्सा लिया । बनवारी शर्मा ने कहा बीकानेर की गंगा जमुना संस्क्रति की यही विशेषता है कि ऊपर चाहे कितने ही संगठन हो चाहे कितने ही धड़े मगर बीकानेर का कर्मचारी वर्ग हमेशा एक रहा है , महामंत्री, संगठन रमेश तिवाड़ी ने कहा कि हमारे साथी हेमाराम जी के लिये जरूरत पड़ी तो जयपुर कूच करने को महासंघ का हर साथी तैयार रहेगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here