बीकानेर,03 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात की आज जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक हुई जिसमें भाजपा जिला पदाधिकारी शामिल हुए बैठक मे गृहमंत्री अमित शाह जी के जयपुर प्रवास के तहत जयपुर चलने सम्बन्ध मे विस्तार से चर्चा हूई जिसमें निर्णय लिया कि बीकानेर देहात की सभी पांच विधानसभाओं से पंचायतीराज के जनप्रतिनिधि, नगर निकाय के जनप्रतिनिधि व भाजपा जिला पदाधिकारी शामिल होंगे जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह जी के जयपुर प्रवास में सांसद विधायक प्रधान उप प्रधान जिला परिषद सदस्य पंचायत समिति सदस्य सरपंच नगर पालिका के चैयरमेन पार्षद सहकारी समिति के सदस्य भाजपा जिला पदाधिकारी होंगे
सभी जनप्रतिनिधिगण व भाजपा पदाधिकारी जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत के नेतृत्व में जयपुर रवाना होगे। गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय प्रवास पर जयपुर आ रहे जिसमे प्रथम दिन 4 दिसंबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी और 5 दिसंबर को जनप्रतिनिधि सम्मेलन होगा जिसमें भाजपा बीकानेर देहात ने जोर-शोर से तैयारी कर रही है व पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारी सौपी
प्रथम दिन 4 दिसंबर 2021 को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी जिसमे जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, सांसद विधायक राष्ट्रीय परिषद के सदस्य प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोर्चो के राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रदेश प्रकोष्ठ के संयोजक सहसंयोजक शामिल होगे
दुसरे दिन 5 दिसंबर 2021 को जनप्रतिनिधि सम्मेलन होगा जिसमें सांसद विधायक नगर निकाय के अध्यक्ष पार्षद पंचायतीराज के प्रमुख प्रधान उप प्रधान जिला परिषद सदस्य पंचायत समिति सदस्य सरपंच सहकारी समिति के सदस्य पूर्व सांसद,पुर्व विधायक, पुर्व जिला प्रमुख पुर्व प्रधान पुर्व नगर निकाय अध्यक्ष
पुर्व अयोग बोर्डों निगमों के अध्यक्ष पुर्व सहकारी समिति के अध्यक्ष भाजपा जिला पदाधिकारी शामिल होगे

