निशुल्क हड्डी व स्त्री रोग चिकित्सा जांच शिविर रविवार को

0
548

बीकानेर, 03 दिसंबर । फ्लोरल हॉस्पिटल के डॉ पंकज मोहता ने बताया कि इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक हड्डियों की बीमारियों की व स्त्री रोगों की जांच, परामर्श व इलाज करेंगे। घुटनों ,गठिया व कमर दर्द के लिए विशेष जांच की जाएगी। इस शिविर में डा. पंकज मोहता, डॉक्टर आरती काबरा अपनी सेवाएं देंगे। इस अवसर पर खून की जांच, एक्सरे की सुविधा एक्सरे की सॉफ्टकॉपी, घुटने के दर्द के मरीजों की पीआरपी थेरेपी आदि की सुविधा निशुल्क रहेगी। कमर दर्द, गठिया, सायटिका, कोहनी, हाथ-पैर समेत हड्डी रोग से सम्बंधित जानकारी भी दी जाएगी। कमर दर्द के मरीजों को नर्व रूट ब्लॉॅक इंजेक्शन भी निशुल्क लगाया जाएगाl
शिविर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। डॉक्टर आरती काबरा की सेवाएँ सुबह 8 से 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी। पंजीयन का समय सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा। पंजीयन के लिए9461473156,7976728550 से सम्पर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here