पूर्व राज्यसभा सांसद पंचारिया पहुंचे तुलसी समाधि स्थल , दर्शन कर बताई अनुभूति

0
452

बीकानेर, 23 जनवरी। बीकानेर दौरे पर आए पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया ने गंगाशहर स्थित आचार्य तुलसी की समाधि(नैतिकता का शक्ति पीठ) पहुंचे। इस दौरान पंचारिया ने शक्ति पीठ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तुलसी वाचनालय, तुलसी चित्र दीर्घा व ध्यान कक्ष का अवलोकन किया। आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान की ओर से पूर्व राज्यसभा सांसद का अभिनंदन किया गया। प्रतिष्ठान की ओर से माणकचंद सामसुखा, विमल सिंह चोरड़िया, किशन लाल बैद, भैरूं दान सेठिया, मनीष बाफना आदि ने पताका पहनाकर स्वागत किया। वहीं मोमेंटो व साहित्य भेंट कर अभिनंदन किया गया। वहीं जोधपुर भाजपा उपाध्यक्ष गोविंद जोशी का भी सम्मान किया गया। इस दौरान प्रतिष्ठान के ट्रस्टी मनीष बाफना ने स्वागत वक्तव्य दिया।पंचारिया ने कहा कि आज पहली बार आचार्य तुलसी शक्ति पीठ पर आने का अवसर प्राप्त हुआ। मैंने अब तक सुना ही था, मगर आज यह अनुभव कर रहा हूं कि समाधि स्थल पर शांति मिलती है। आचार्य तुलसी द्वारा मानवता हेतु किए गए कार्य प्रेरणादायक है। उनका जीवन मानवता को समर्पित था। इस दौरान शहर भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, पूर्व शहर अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, मोहन सुराणा, जेठमल नाहटा, शिखरचंद डागा, जसराज सींवर, भंवर उपाध्याय, जोगेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here