बुधवार को मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्ज की देशभर में होगी हड़ताल

0
2628

बीकानेर 18 जनवरी । अखिल भारतीय संगठन FMRAI के आह्वान पर देश भर के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्ज 16 सूत्री मांगों को लेकर कल 19 जनवरी को हड़ताल पर रहेंगे।

मुख्य मांगे इस प्रकार हैं।

*दवाओं की कीमतें कम की जाएं और दवाओं को ZERO GST में रखा जाय ।
दवा और मेडिकल उपकरणों की ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगाई जाए ।
GDP का 5% स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च किया जाय , पब्लिक सेक्टर फार्मा कंम्पनिज और सरकारी वैक्सीन निर्माण को पुनर्जीवित किया जाय और स्वास्थ्य सेवाओं का कोर्पोरेटाईजेशन रोका जाए ।

  • नए बनाये 4 लेबर कोड को खत्म किया जाय और SPE Act 1976 और अन्य 44 श्रम कानूनों को पहले की तरह बहाल किया जाएं ।
    SPEs के लिये काम के नियम तय किये जाएं। राज्य सरकारों से मांगे हैं कि ये सुनिश्चित किया जाय कि राज्य में कंम्पनियां सभी श्रम कानूनों का पूर्णतया पालन करे ।
    *न्यूनतम वेतन 26000 किया जाए
  • सभी दवा कंम्पनी SPE Act 1976 की पालना करे और ID Act अमेंडेट 2010 अनुसार हर कंपनी में समस्या निवारण समिति (Grievance Redresal Forum ) का गठन किया जाय जो कानूनन जरूरी है ।
    *सेल्स से जोड़कर विकटेमाईजेशन , जॉब लॉस और तनख्वाह अल्लावेन्स इत्यादि काटना बन्द हो।
  • इलेक्ट्रॉनिक गजट के माध्यम से सर्विलेंस, ट्रेकिंग और डेटा प्रोवेसी में घुसपैठ बन्द करो ।
    *अनएथिकल और अनफेयर मार्केटिंग बन्द करो ।
    *पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के अनुरूप SPEs के दैनिक भत्ते और यात्रा भत्ते बढ़ाये जाएं ।
    राजस्थान के सभी जिलों में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्ज FMRAI व RMSRU के आह्वान पर पूर्ण हड़ताल पर रहेंगे।
    कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखते मीटिंग व सांकेतिक रैली निकाली जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here