डोटासरा को काले झंडे दिखाने वाले भाजपा युवा मोर्चा के 14 कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

0
1492


बीकानेर, 21 फ़रवरी। बीकानेर आगमन पर कांग्रेस PCC चीफ डोटासरा को काले झंडे दिखाए गए। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वेद व्यास भाजपा जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह मेड़तिया के नेतृत्व में किया जबरदस्त प्रदर्शन।  14 युवा मोर्चा कार्यकर्ता हुवे गिरफ्तार।

एक बस में भर कर पुलिस ले गई है बीछवाल थाना

एडवोकेट अशोक प्रजापत, श्याम सुंदर चौधरी सुखाराम दांवा ने जमानत मुचलके भरवाये। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ओर प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ सत्य प्रकाश आचार्य,महामंत्री मोहन सुराणा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्यामसुंदर चौधरी, मंडल अध्यक्ष अजय खत्री विनोद करोल आदि सक्रिय रहे सीओ सदर और एसपी से की वार्ता कार्यकर्ताओं को छोड़ने तक रहे सक्रिय।

भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह जिला प्रभारी ओम सारस्वत संभाग प्रभारी मादुराम चौधरी सहित प्रदेश के नेता रहे लगातार संपर्क में भाजपा ने पुलिस कार्रवाई को बताया दुर्भाग्यपूर्ण कहा लोकतंत्र में विरोध करना सबका अधिकार है कांग्रेस ने अपनी सत्ता का दुरुपयोग कर भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया और उन्हें अपराधियों की भारती हवालात में रखा यह सारी गलतियां कांग्रेस को सर्वनाश की ओर धकेल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here