बीमा कर्मियों ने मंडल कार्यालय पर किया संयुक्त प्रदर्शन

0
235

एल.आई.सी. आई.पी.ओ. विरोध,
बीकानेर, 14 फरवरी । सोमवार को भोजनवकाश के दौरान
निगम के सभी श्रेणी के बीमा कर्मियों का संयुक्त प्रदर्शन।
संयुक्त मोर्चे के आहवान् पर ऑल इण्डिया इन्श्योरेन्स एम्पलॉइज एसोसियेशन (AIIEA), एल.आई.सी. प्रथम श्रेणी अधिकारी संगठन, नेशनल फैडरेशन ऑफ इन्श्योरेन्स फीड वर्कर्स (NFIFWI) के
संयुक्त तत्वाधान में बीकानेर मण्डल एवं उसकी समस्त शाखा इकाईयों में कार्यरत समस्त अधिकारियों, विकास अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सरकार के एल.आई.सी. आई.पी.ओ. का मसौदा सेबी में प्रस्तुत
करने के विरोध में आज 14 फरवरी 2022 को भोजनावकाश के दौरान देशभर के निगम कार्यालयों के समक्ष संयुक्त रूप से जोशीले नारों के साथ जबरदस्त प्रदर्शन किये गये।
बीकानेर मण्डल कार्यालय के समक्ष आयोजित जोरदार प्रदर्शन में AIIEA की ओर से श्री राकेश जोशी, श्री शौकत अली पंवार, प्रथम श्रेणी अधिकारी संगठन की ओर से श्री आनंद कुमार छींपा व श्री अनिल शर्मा ने सरकार की एल.आई.सी. के आई.पी.ओ. लाने के कदम को आत्मघाती कदम
बताते हुए सभी वर्गो से एकजुट होकर संघर्ष करने का आहवान् किया।
सभी संगठनों द्वारा एल.आई.सी. आई.पी.ओ. के विरोध में प्रस्तावित एक दिवसीय हडताल को शानदार सफल बनाने एवं सरकार की नीतियों का जोरदार तरीके से विरोध करने का आहवान् किया गया हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here