मुकुंद नारायण पुरोहित की पुस्तक ‘राजस्थानी संत-साहित्य को बीकानेर की देन’ का लोकार्पण रविवार को

0
381

बीकानेर, 16 फरवरी। सरोकार संस्था द्वारा आलोचक डॉ. मुकुंद नारायण पुरोहित की पुस्तक ‘राजस्थानी संत-साहित्य को बीकानेर की देन’ का लोकार्पण रविवार 20 फरवरी को स्टेशन रोड़ स्थित नरेन्द्रसिंह ऑडिटोरियम में प्रख्यात समालोचक एवं डूंगर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. देवी प्रसाद गुप्त के सान्निध्य में किया जाएगा।
समारोह के समन्वयक डॉ. उमाकांत गुप्त ने बताया कि दोपहर तीन बजे होने वाले इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर के पूर्व कुलपति डॉ. दाऊनारायण पुरोहित तथा अध्यक्ष प्रख्यात कहानीकार-व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा होंगे। डॉ. यज्ञेश नारायण पुरोहित के अनुसार कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष कवि नवनीत पाण्डे होंगे। पुस्तक पर आलोचक-कवि डॉ. नीरज दइया मुख्य वक्ता के रूप में चर्चा करेंगे तथा कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवि-कथाकार राजेंद्र जोशी करेंगे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here