विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त इंजीनियर प्रधान की राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि

0
1503



बीकानेर, 11 फरवरी। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटील से उत्कृृष्ट सेवा के लिए 07 मई 2012 को विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित सीमा सड़क संगठन के सुपरिटेडिंग इंजीनियर सरोज कुमार प्रधान के पार्थिव शरीर की राष्ट्रीय सम्मान के साथ शुक्रवार को इंदिरा गांधी कल्याण भूमि में की गई। सेना के उच्चाधिकारियों व जवानों तथा उनके परिजनों ने पुष्पचक्र व पुष्पमाला तथा शस्त्र सेनिकों ने गार्ड ऑफ़ ऑनर से सम्मान व श्रद्धांजलि दी।


स्वर्गीय प्रधान की पार्थिव देह को सीमा सड़क संगठन के परिसर से तिरंगा ओढ़ाकर कल्याण भूमि तक लाया गया। सैनिक भारत माता की जय, वंदे मातरम शहीद एस के प्रधान अमर रहे का नारा लगा रहे थे। तिरंगें को स्वर्गीय एसके प्रधान की पत्नी श्रीमती सशमिता को सौंपकर उनके पति की सेवाओं के प्रति गौरवान्वित किया गया।
स्वर्गीय प्रधान का श्वास संबंधी तकलीफ के कारण पीबीएम अस्पताल के टीवी एवं श्वसन रोग विभाग के आईसीयू में निधन हो गया था। उड़ीसा मूल के एसके प्रधान बीकानेर के टीवी श्वसन रोग विभाग के आईसीयू में पिछले शुक्रवार से विभागाध्यक्ष डॉक्टर गुंजन सोनी व वरिष्ठ आचार्य डॉक्टर मानक गुजरानी की देखरेख में इलाज करवा रहे थे।


सेना में 27 जनवरी 1993 से सेवाएं देने वाले एसके प्रधान सीमा सड़क संगठन ;चेतकद्ध में 3 नवम्बर 2020 से सेवारत थे। वे लेह लद्दाख सिक्किम सहित देश के विभिन्न इलाकों में सेवाएं देने के बाद बीकानेर में कार्यरत थे। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र में सड़क का निर्माण कार्य आंधी एंव गर्मी व सर्दी के मौसम में स्वयं खड़े रहकर बनवाया। उन्हें देश के सह सेना अध्यक्ष लेफ्टिनेट जनरल शांतनु चैधरी ने भी सार्थकए कर्तव्य निष्ठा एवं कार्यदक्षता का परिचय देते हुए सेवा कार्य करने पर 15 जनवरी 2003 को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। चेतक के मुख्य अभियंता बिग्रेडियर अभिताभ मिश्रा चंड़ीगढ़ से आए सेना के अतिरिक्त महानिदेशक हरेन्द्र कुमार सीमा सड़क संगठन सैनिक महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष सुमन हरेन्द्र कुमार की ओर से पुष्पचक्र चढ़ाएं गए। सीमा सड़क संगठन उच्च अधिकारियों सेना के अधिकारियों की पत्नियों स्वर्गीय प्रधान के निवास पर पहुंचकर उनकी पत्नी श्रीमती सशमिता भाई मनोज कुमार प्रधान संजय प्रधान प्रमोद कुमार बेहेरा सुजीत कुमार बेहेरा सिद्धार्थ शंकर बेहरा पुत्र श्रेयांस प्रधान व परिजनों को श्रद्धांजलि दी।


राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला डॉ गुंजन सोनी डॉक्टर माणक गुजरानी वरिष्ठ पत्रकार शिव कुमार सोनी ने भी स्वर्गीय प्रधान के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि दी तथा उनको मिलनसार व्यक्तित्व का धनीए सच्चा देशभक्त बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here