सतीश पूनिया की गिरफ्तारी और लाठी चार्ज के विरोध में भाजपा देगी सांकेतिक धरना

0
365

बीकानेर 01 फरवरी। भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनियां की गिरफ्तारी और भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का जिस बर्बता के साथ पुलिस ने लाठियां बरसाई है बेहद निंदनीय है। रीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध और CBI की मांग को ले कर किये जा रहे प्रदर्शन पर प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज करना लोकतंत्र में उचित नही ठहराया जा सकता, ये सरकार के तानाशाही रवैया है।लाखो परीक्षार्थियों की आवाज़ बन रहे युवाओ पर दमन किया जाना स्वीकार नही। इस लाठी चार्ज की घटना में 35 युवक घायल हुए है। जिसमे 2 की हालत गंभीर है। शेष के फ्रैक्चर और चोटें आई है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत ने बताया किभारतीय जनता पार्टी बीकानेर कल दिनांक 02 02.2022 दोपहर 12 बजे गांधी पार्क में  2 घंटे का सांकेतिक धरना देकर विरोध दर्ज करवाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here