सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम में 64 बटुकों को मंत्र दीक्षा

0
300


बीकानेर, 11 फरवरी। आचार्य महानंद वैदिक यज्ञ समिति द्वारा निशुल्क सामूहिक यज्ञोपवीत कार्यक्रम शुक्रवार को श्रीरामसर रोड स्थित महानंद मंदिर में कर्मकांड भास्कर पंडित नथमल पुरोहित के सानिध्य में आयोजित हुआ।  

कार्यक्रम में लगभग 64 बटुकों का उपनयन संस्कार वैदिक रीति के अनुसार हुआ। सुबह से ही बटुकों के परिजन कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे। महानंद मंदिर वैदिक मंत्रों के साथ मंगल गीतों से सराबोर हो गया।  संस्था द्वारा अब तक 460 बटुकों का यज्ञोपवीत किया जा चुका है। परंपरा के अनुसार इस बार भी यज्ञोपवित के उपरांत मायरा, देरावड़ी एवं किसी भी प्रकार का प्रीतिभोज नहीं लिया गया। इस दौरान पवन जोशी, किशन पुरोहित, रविंद्र आचार्य, दाऊ लाल कल्ला, गणेश आचार्य, अमरनाथ आचार्य, रोहित आचार्य, नंदकिशोर हर्ष, सुरेश पुरोहित, जयप्रकाश पुरोहित आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here