जलदाय विभाग बकाया राशि पर करेगा जल सम्बंध विच्छेद

0
313

बीकानेर 15 मार्च 2022 मंगलवार को कार्यालय अधिशाषी अभियन्ता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग उत्पादन वितरण राजस्व खंड तृतीय बीकानेर मे राजस्व सम्बंधी मिटिंग हुई। जिसमे अधिशाषी अभियन्ता खंड के अधीन समस्त उपखंड के अधिकारी व कर्मचारीयो को राजस्व वसुली लक्ष्य जल्द से जल्द पूर्ण करने व राजस्थान सरकार की बकाया राशि पर पेनाल्टी व ब्याज की छुट का लाभ ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओ के देने सम्बंधित अनेक विषय पर चर्चा की । अधिशाषी अभियन्ता राजीव दत्ता ने कहा कि जो लोग बकाया राशि जमा नही करवा रहे है उनको नोटिस जारी कर बकाया राशि जमा करवाने को कहे अगर फिर भी वह नही राशि जमा करवाते है तो उनके जल सम्बंध विच्छेद करने की कार्यवाही भी कि जायेगी । जिसकी समस्त जिम्मेदारी उपभोक्ता स्वयं की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here