ममता कालिया को वेद व्यास सम्मान और फारूक आफरीदी को अवस्थी साहित्य रत्न सम्मान मिलेगा

0
331

नई दिल्ली, 3 मार्च। इंडिया नेटबुक्स के चेयरमैन डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि वर्ष 2021-2022 के सम्मानों की घोषणा कर दी गई है। वरिष्ठ साहित्यकार ममता कालिया को उनके समग्र साहित्य के लिए ‘‘वेद व्यास सम्मान‘‘ दिया जाएगा। वरिष्ठ व्यंग्यकार कवि फारूक आफरीदी और अनवरत के संपादक दिलीप तेतरबे को वर्ष 2021-22 का ‘‘भगवती प्रसाद अवस्थी साहित्य रत्न सम्मान‘‘ प्रदान किया जाएगा।डाॅ. संजीव कुमार ने बताया कि शनिवार 5 मार्च को हिन्दी भवन में डॉ. शशि सहगल और मीनाक्षी गोयल को शिव प्यारी देवी अवस्थी साहित्य रत्न सम्मान 2021 – 2022 दिया जाएगा। कालीचरण मिश्र अनुवाद रत्न सम्मान डॉ. नीरज दइया (बीकानेर) और रजनी छाबड़ा को और राजीव अवस्थी बाल रचनाकार सम्मान तन्वी कुंद्रा को दिया जाएगा। इसी प्रकार जनक दुलारी मिश्र कलावत सम्मान पेंटिंग से जुड़ी निर्मला सिंह एवं नाट्यकला की विशेषज्ञ उमा झुनझुनवाला को दिया जाएगा। व्यंग्य यात्रा – सियाराम अवस्थी व्यंग्य रत्न सम्मान के लिए कथाकार सुशांत सुप्रिय का चयन किया गया है जबकि व्यंग्य यात्रा – पुष्पा देवी अवस्थी व्यंग्य रत्न सम्मान प्रसिद्ध व्यंग्य आलोचक विनोद शाही को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चंद्रकांता, राजेश्वरी मंडोरा, सोनी लक्ष्मी राव, दीपक सरीन और डाॅ. सुरेश कुमार मिश्रा को भागीरथी देवी अवस्थी युवा रचनाकार सम्मान के लिए चुना गया है। इसके साथ ही रणविजय राव, स्नेहा देव, डॉ. दुर्गा सिन्हा, मेघा झा, दीपा स्वामीनाथन, मधुलिका, नितिन उपाध्ये को अनुस्वार रत्न सम्मान दिया जाना तय किया गया है। डाॅ. संजीव कुमार ने बताया कि इस बार बी.पी.ए समाज रत्न सम्मान रीता बेंजामिन, नैना वेद, कुसुम दत्ता, सोमनाथ यादव को दिया जाएगा। इंडिया नेटबुक्स परिवार में इसके अतिरिक्त बी.पी.ए फाउंडेशन (छळव्) ज्यूरिस ग्लोबल लॉ फर्म, बी.पी.ए एडवाइजरी लिमिटेड और अनुस्वार पत्रिका शामिल हैं। यह सम्मान प्रतिवर्ष दिए जाते हैं और कुछ नए सम्मान 2022 से प्रारंभ किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here