राजस्थान की दो महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को मिला राष्ट्रीय स्तर का सम्मान

0
405

नई दिल्ली, 8 मार्च ।  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली के राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में राजस्थान के अंदर कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम में सबसे अधिक टीके लगाने वाली महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती कौशल्या ए.एन.एम. सांगानेर, जयपुर और सुनीता मैहिया ए.एन.एम. सीएचसी मकराना, नागौर  को  केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री भारत सरकार द्वारा प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती कौशल्या ने 76 हजार से ज्यादा लोगों का टीकाकरण करवाया वही ए.एन.एम सुनीता महिया ने 74 हजार से ज्यादा लोगों का कोविड वैक्सीनेशन करवाया जो कि देश में रिकॉर्ड उपलब्धि है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित करने के इस अवसर पर राजस्थान टीम के डा. के. एल. मीना, डायरेक्टर, रीप्रोडक्टिव एंड चाइल्ड हेल्थ और डा. रघुराज सिंह, प्रोजेक्ट डॉयरेक्टर, (टीकाकरण) भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here