लघु नाट्य की प्रस्तुति व नवलखा का हुआ सम्मान, चार जरुरतमंदों महिलाओं का किया सहयोग

0
343

महासतियों के जीवन से गुणों को अपनाएं, देश का गौरव बढ़ाएं : साध्वीश्री कीर्तिलताजी

बीकानेर, 09 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय महिला मण्डल द्वारा निर्देशित कार्यक्रम को स्थानीय तेरापंथ महिला मण्डल गंगाशहर द्वारा आयोजित किया गया। जिसका संचालन रूचि छाजेेड़ द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मण्डल-बहिनों के मंगलाचरण से हुई। मण्डल अध्यक्ष ममता रांका ने स्वागत करते हुए सभी बहिनों में एक नया जोश भरते हुए बताया कि प्रत्येक नारी अपने तीनों आयाम (तन-मन-धन) के साथ चौथे आयाम टेक्नोलॉजी द्वारा अपने गुणों से नित नए सृजन करें। केशर की भांति अपने अनुभवों की सुगन्ध को चारों ओर फैलाएं। सफर संकल्प से सफलता की ओर में सीमा बोथरा ने महिला मण्डल द्वारा आयोजित उत्थान-एग्जीविशन को सराहनीय कदम बताते हुए आभार ज्ञापित किया। मण्डल-बहिनों द्वारा महासती सरदारांजी पर आधारित एक लघु नाट्य द्वारा उस समय के पुरुष प्राधान्य व रूढि़वादी समाज में एक नारी द्वारा दृढ़ संकल्पित होकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु कई कसौटियों को पार कर मंजिल प्राप्त करना दर्शाया गया। सेवा केन्द्र व्यवस्थापिका साध्वीश्री कीर्तिलताजी ने अपने प्रेरणा-पाथेय में नारी को लक्ष्मी, सरस्वती व दुर्गा के प्रतीक में विमान चालक सरला ठुकराल, प्रथम महिला अन्तरिक्ष यात्री कल्पना चावला, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, महिला प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी आदि की तरह बनकर सम्पूर्ण महिला जाति का नाम रोशन करते हुए जैन धर्म की सोलह महासतीयाँ व तेरापंथ की आठों महासतियों के जीवन से गुणों को अपनाकर स्वयं का, परिवार, समाज व देश के उत्थान में योगभूत बनने की प्रेरणा दी। आज के इस कार्यक्रम में एक ऐसी महिला शक्ति जो सिंगल पेरेंट बनकर अनेक संघर्षों को पार कर आगे बढऩे पर मण्डल द्वारा शान्ता नवलखा का सम्मान किया गया। मण्डल संरक्षिका नयनतारा ने नारी शक्ति में स्वयं से स्वयं में झांककर सफल बनने का जुनून जगाया। नवलखा का परिचय सुषमा छलाणी व सम्मान पत्र का वाचन खुश्बू चौपड़ा द्वारा किया गया। कन्यामण्डल संयोजिका योगिता भूरा द्वारा कविता के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित की गई। नित नए कार्यक्रमों को रूप देने वाली ऊर्जावान मण्डल अध्यक्ष ममता ने इस महत्वपूर्ण दिवस पर एक और नए कार्यक्रम धर्म संघ एवं उनके दायित्व को संचालित करने की घोषणा की, जिसमें गंगाशहर के हर मोहल्ले में प्रत्येक सास-बहु के माध्यम से विचारों का आदान-प्रदान होगा जिसे उपासक निर्मल  नवलखा का सान्निध्य प्राप्त होगा। अन्त में मण्डल मंत्री कविता चौपड़ा द्वारा सभी आगन्तुकों का आभार ज्ञापित किया गया। लगभग 200 श्रावक श्राविकाओं की उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रही थी। महिला मण्डल भवन में मण्डल द्वारा आयोजित एक और कार्यक्रम के अंतर्गत चार जरूरतमन्द बहिनों को सरिता चौपड़ा, संगीता सामसुखा, सरोजदेवी सामसुखा के आर्थिक सौजन्य से एक सिलाई मशीन, दो पीको मशीन व एक को ब्यूटी पार्लर सामग्री भेंट की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here