हाजी बिस्मिल का उर्स 30 को, सजेगी महफ़िल

0
343

सीकर, 21 मार्च। मोहल्ला नारवान स्थित सूफी बिस्मिल चौक विक्रम स्कूल के पास 28 मार्च को हजरत हाजी सूफी शाह अब्दुल मजीद बिस्मिल कादरी का सालाना 21 वां उर्स मुबारक अकीदत के साथ मनाया जाएगा। रविवार को खानकाहे बिस्मिल के सज्जादानशीन सूफी मोइनुद्दीन जिलानी ने उर्स नामें का विमोचन किया। इससे पहले दुआ हुई। उसके बाद सूफी मोइनुद्दीन जिलानी ने कार्यकर्ताओं व मुरीदों को जिम्मेदारी सौंपी । जिलानी ने बताया कि उर्स में दिल्ली, यूपी, मुम्बई, जोधपुर, नागौर, भीलवाड़ा, कोटा, टोंक, जयपुर, झुंझुनू, चुरू आदि जिलों से बड़ी संख्या में मुरीदेन व जायरीन शिरकत करेंगे। जिलानी ने बताया कि 28 मार्क को सुबह कुरान खानी, शाम को चादर जुलूस, उसके बाद लंगर और रात को सलातो सलाम व महफ़िल ए कव्वाली होगी। उर्स ने सीकर के मशहूर कव्वाल इक़बाल गुलाम हुसैन कादरी अपना सूफियाना कलाम पेश करेंगे। विमोचन कार्यक्रम में अब्दुल जब्बार, रहीस खान जिलानी, समीर नारू, सैफ अली, इशाक नारू, लालू बहलीम, मोहसीन, इक़बाल हुसैन, साजिद कादरी सहित अनेक मुरीदेन मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here