महादेव मंदिर में विशेष आरती कर मनाई होली

0
375

बीकानेर 19 मार्च । आर्ट ऑफ लिविंग बीकानेर ईकाई एवं मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, पवनपुरी के संयुक्त तत्वावधान में धुलंडी के अवसर पर विशेष पूजा, भजन एवं फूल गुलाल से होली खेलने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजक सीए सुधीर भाटिया ने बताया कि प्रारम्भ में महादेव मंदिर में सामुहिक आरती महन्त डॉ दिनेश शर्मा के सानिध्य की गई।

आरती के बाद आर्ट ऑफ लिविंग के जितेंद्र सारस्वत व साधना सारस्वत ने भजन प्रस्तुत किए । भजन कीर्तन के पश्चात गुलाल व फूलों से होली खेली गई। कार्यक्रम में प्रवीण हूजा, धर्मेन्द्र दुबे, नरेन्द्र जैन, नानक चंद नागपाल, राजेश मुंजाल, मनीष गंगल, जितेंद्र व्यास,श्रीमती शीला चौधरी, मंजू जोशी, विनिता भाटिया, आशी जैन, अरुणा शर्मा, मीना शर्मा, ममता प्रजापत, उषा शर्मा,सुमन अग्रवाल आदि गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here