अमर शहीद मंगल पांडे की 165 वीं पुण्य तिथी पर महासभा ने किया याद

0
290

बीकानेर, 08 अप्रैल । राजस्थान प्रान्तीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा द्वारा देश के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद मंगल पांडे की 165वीं पुण्यतिथि को शहीदी दिवस के रूप में मनाई । पंचायत भवन में शाम 6.30 बजे आयोजित कार्यक्रम में पांडे की जीवनी का वाचन पुरूषोत्तम लाल सेवक किया। मंगल पांडे के गुणों पर प्रकाश डालते हुए सूर्य प्रकाश शर्मा ने कहा कि केवल साल में दो दिन ही उन्हे याद करना ही काफी नहीं है, उनके गुणों व कर्मो को अपने जीनव मे लागू करना होगा तब ही हम उनको सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते है। इस अवसर पर आर.के. शर्मा ने उनके जीवन के कईं और पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इतिहास मे उनकी कईं बातों का उल्लेख ही नहीं किया गया पर अब धीरे -धीरे लोगो के सामने आने लगी है। महासचिव संजय शर्मा मे कहा कि उनके बारे में जितनी भी जानकारी व साहित्य उपलब्ध हो सके उनका संकलन कर समाज को बताना चाहिये। इस अवसर पर रविन्द्र शर्मा , मनोज शर्मा , मनसा महाराज, प्रहलाद दास सेवग, दुर्गा दत्त भोजक ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन संजय शर्मा ने किया व आगन्तुकों का आभार दुर्गादत्त भोजक ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here