अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष से मिल कर दिया ज्ञापन

0
297

बीकानेर 12 अप्रैल । राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष रफीक खान (विधायक) के बीकानेर आगमन पर अल्पसंख्यक वर्ग के एक प्रतिनिधिमंडल ने रफीक खान का स्वागत किया तथा राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष को एक ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि राजस्थान सरकार की अल्पसंख्यक वर्ग के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार कर इन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करवा कर अल्पसंख्यक वर्ग को इन योजनाओं का पूर्ण लाभ दिलाने के लिए प्रशासन को निर्देश देने की मांग की गई।

इस अवसर वहां उपस्तिथ अधिकारी अतितिक्त सम्भागीय आयुक्त AH गौरी को इस संबंध में दिशा निर्देश दिए।
इस प्रतिनिधिमंडल में मोहम्मद असलम एडवोकेट अकरम नागौरी, जाकिर नागौरी, शमशाद अली एडवोकेट हाजी मोहम्मद शरीफ समेजा उद्दीन नागौरी आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here