इनरव्हील क्लब द्वारा 101 कन्याओं का महा पूजन

0
335


बीकानेर ,08 अप्रैल । पवन पुरी स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में आज इनरव्हील क्लब द्वारा 101 कन्याओं का महा पूजन किया गया ।जिसके अंतर्गत बालिकाओं को पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर एवं मौली बांधकर पूजन प्रारंभ किया गया तथा उनको उपहार, फल व मिठाई वितरित की गई। इस मौके पर भैरव के प्रतीक माने जाने वाले बालकों को भी मिठाई व फल प्रदान किए गए।

क्लब अध्यक्षा सोनिया छींपा ने सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी एवं विद्यालय की प्राचार्य रचना गुप्ता जी ने सभी का आभार व्यक्त किया। सचिव रोमिका केली सहित बिंदु गुप्ता, अर्चना गुप्ता ,अर्चना गर्ग, विजयलक्ष्मी महेश्वरी ,मोनिका चौधरी ,करुणा गुप्ता ,रवि आचार्य ,अरविंद शेखावत, सविता राव ,संतोष पुनिया, मोहम्मद रमजान, विजय व्यास आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एकता तापड़िया द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here