कलेक्ट्री पर किया महिला कर्मचारियों ने प्रदर्शन

0
332

बीकानेर 07 अप्रैल । राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ ( लोकतांत्रिक )ने आज जिला कलेक्टर कार्यालय पर महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारियों की मांगों को लेकर महिला विकास की सैकडों महिला कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार प्रदर्शन किया ।

इससे पहले महिला विकास की कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे महासंघ (लोकतांत्रिक) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनवारी शर्मा ने कहा कि महिला बाल विकास की कार्यकर्ताओं के साथ हो रहा अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा महासंघ हर समय इनके साथ मजबूती के साथ खड़ा रहेगा प्रदेश महामंत्री धूमल भाटी ने कहा कि निर्धारित कार्यों के अलावा कार्यकर्ताओं से अन्य कार्य लेना गलत है, महासंघ जल्द ही सरकार के समक्ष इनकी मांगों को उठाएगा ! प्रदेश महामंत्री (संघठन )रमेश तिवाड़ी ने सभा को संबोधित करते हुवे कहा कि जायज मांगों को मनवाने के लिए महासंघ किसी भी स्तर के संघर्ष से पीछे नहीं हटेगा ।

महिला बाल विकास विभाग की जिला अध्यक्ष बसंती सुथार ने महिला कार्यकर्ताओं से लिए जा रहे निर्धारित कार्यों के अलावा अन्य कार्य के बारे में बताया ! सभा को प्रदेश सचिव ओम सिंह गहलोत, प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री सतीश कुमार, प्रदेश कॉर्डिनेटर अब्दुल वाहिद ने भी संबोधित किया । प्रदर्शन के बाद एक प्रतिनिधि मंडल जिला कलेक्टर से मिला और मांग पत्र पर वार्ता की ।
प्रदर्शन में साधना, संतोष, शशि पुरोहित ,विमला ,लता, शांति चौहान ,गीता ,छोटी, चंद्रकला ,इमरती ,सोनू, कविता ,वंदना ,और चंदा स्वामी के साथ सैकड़ों महिला कार्यकर्ता मौजूद रही ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here