गौशालाओं की हालत बहुत नाजुक है सरकार अतिरिक्त राहत पैकेज की घोषणा करें

0
276


बीकानेर 16 अप्रैल । गो ग्राम सेवा संघ राजस्थान के द्वारा गोशालाओ कि मुख्य मांग को लेकर राजस्थान सरकार को दो बार ज्ञापन प्रेषित किया गया, इस विषय पर सरकार का कोई सकारात्मक उत्तर नहीं आया, इसलिए संगठन के सूरजमालसिंह नीमराना 25 अप्रैल 2022 को जिला कलेक्टर बीकानेर के सामने राजस्थान की गौशालाओं की मांगों के लिए अनशन पर बैठेंगे।
संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्रसिंह लखासर ने बताया कि हमारी मुख्य मांग वर्तमान में जो आर्थिक मंदी चल रही है, उसके कारण से गौशालाओं की हालत बहुत नाजुक है, गौशालाओं को जनवरी- फरवरी-मार्च के पूरे तीन महा के अनुदान का अग्रिम भुगतान, इसके साथ राज्य सरकार अतिरिक्त राहत पैकेज की घोषणा करें, और 9 माह का अनुदान, अनुदान की राशि को 35:70 करने, व बीकानेर जिले की ब्लैक लिस्ट के की गई गौशाला को पुनः बहाल करने, आदि विषयों को लेकर अनशन किया जाएगा।
श्री महेंद्र सिंह जी ने कहा कि जिस प्रकार राज्य सरकार अन्य आपदा के प्रबंधन में राहत पैकेज देती है, उसी प्रकार गौशालाओं को भी राहत पैकेज की घोषणा करें। क्योंकि जो अनुदान है, वह तो गौशालाओं का हक है, उसे तो सरकार को देना ही है, इसके अतिरिक्त सरकार अति शीघ्र गौशालाओं को अतिरिक्त राशि देकर राहत प्रदान करें।
सोमवार 18 अप्रैल 2022 प्रातः 11:30 पर राज्य सरकार को जिला कलेक्टर के माध्यम से चेतावनी ज्ञापन दिया जाएगा।
प्रेषक
मालाराम सारस्वत
जिला संयोजक
गौ ग्राम सेवा संघ राजस्थान,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here