जयपुर में हुए अधिवेशन में प्रीति माथुर को बनाया बीकानेर की अध्यक्ष

0
338

बीकानेर 17 अप्रैल । जयपुर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ राजस्थान का अधिवेशन सम्पन्न हुआ,जिसमे राजस्थान के सभी जिलों से सभी कायस्थ बहनों ने भाग लिया।
बीकानेर जिले से श्रीमती सीमा माथुर,प्रीति माथुर,अंजू माथुर,उपासना माथुर और राधा माथुर ने भाग लिया।
कार्यक्रम में श्रीमती सीमा माथुर को प्रदेश महामंत्री के पद पर पदोन्नति दी गई। श्रीमती प्रीति माथुर को बीकानेर जिले का जिला अध्यक्ष बनाया गया।श्रीमती राधा माथुर खेलमंत्री,श्रीमती अंजू माथुर को कोषाध्यक्ष एवम श्रीमती उपासना माथुर को सचिव पद पर नियुक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here