टाइगर ठेला यूनियन को संभागीय आयुक्त ने दिया आश्वासन

0
355

बीकानेर, 06 मार्च। जिला प्रशासन द्वारा पी बी एम अस्पताल के आगे लग रहे रेडी ठेला को हटाने को लेकर टाइगर ठेला यूनियन के संरक्षक युधिष्ठिर सिह भाटी पार्षद एडवोकेट मनोज बिश्नोई संरक्षक एमडी चौहान अध्यक्ष मुरलीधर सरवटे पीबीएम हॉस्पिटल जॉन अध्यक्ष सोहनलाल चांवरिया महामंत्री ज्ञान चंद ने गरीब परिवार के रोटी रोजी-रोटी को लेकर संभागीय आयुक्त नीरज के पवन से वार्ता की फिर संभागीय आयुक्त ने आश्वासन दिया की। मैं सदैव हृदय से गरीब मजदूर लोगों का दुख महसूस करते हुए पीबीएम हॉस्पिटल के मेन रोड क्षेत्र के स्ट्रीट वेंडर परिवार को पालन-पोषण के लिए नजदीक पॉइंट पर जगह देने का वादा करता हूं जहां उन लोगों की रोजी-रोटी आराम से चल सके। स्ट्रीट वेंडर को बेरोजगार नहीं करूंगा वार्ता के बाद स्ट्रीट वेंडर्स ने संभागीय आयुक्त नीरज के पवन का आभार व्यक्त किया वार्ता के पश्चात यूनियन के प्रमुख पदाधिकारियों व पीबीएम मेन रोड क्षेत्र के स्ट्रीट वेंडर की एक मीटिंग रखी गई जिनमें प्रदीप सरदार इनायत अली कुरेशी जमाल खां बबलू भाटी इकबाल खान आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे पदाधिकारियों ने संभागीय आयुक्त द्वारा स्ट्रीट वेंडरों को जगह देने का आभार व्यक्त किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here